इस वीडियो ने यूपी पुलिस की साख पर की चोट, 'मित्र पुलिस' की इमेज हुई दागदार

लखनऊ। एक वायरल वीडियो ने यूपी पुलिस की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने किरकिरी के बाद आरोपी पुलिसवालों को निलंबित तो कर दिया है लेकिन इस वीडियो ने पुलिस की साख को जो चोट पहुंचाई है उसकी भरपाई करने में बहुत वक्त लगने वाला है।

 uttar pradesh police image destroyed after this viral video

दरअसल दो दिन पहले लखनऊ का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक पुलिसवाला ऑटो वाले को बेरहमी से पीटता दिख रहा था। वीडियो में दिख रहा था कि पुलिसवाला ऑटोवाले पर दनादन लातें बरसाता है और फिर उसकी गर्दन पर पैर रख देता है।

पुलिसवाले ने अपनी सफाई में कहा कि ऑटो वाले ने शराब पी रखी थी। उसने रिक्शे वाले को टक्कर मारी जिसके कारण एक महिला को चोट लग गई। यह देख कर गुस्से में आए पुलिसवाले ने ऑटो वाले को पीट दिया।

जिस वक्त पुलिसवाला अपनी खाकी का रौब गरीब पर दिखा रहा था किसी ने वीडियो बना लिया। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस अधिकारियों तक भी यह वीडियो पहुंचा जिसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई की।

आपको बता दें कि यूपी पुलिस लंबे वक्त से इमेज सुधारने की कवायद कर रही है। सभी जिलों के लिए ट्विटर पर वेरीफाइड अकाउंट्स बनाए गए हैं। अधिकतर ट्वीट्स के जवाब दिए जाते हैं और मामले भी दर्ज होते हैं।

साथ ही पुलिस इमेज सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस के आला अधिकारी ऐसे वाकये, तस्वीरें शेयर करते हैं जिनसे पुलिस की छवि सुधरती हो। डीजीपी ओपी सिंह खुद लगातार पुलिस की पुरानी छवि को तोड़ने के लिए प्रयासरत रहते हैं। लेकिन इस वीडियो ने यूपी पुलिस की खाकी को एक बार फिर से दागदार कर दिया है। इस दाग को साफ करने के लिए यूपी पुलिस को बहुत मेहनत करनी होगी और वो भी पूरे समर्पण के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+