Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अरुण गाेविल, हेमा मालीनी, स्मृति ईरानी, निरहुआ और रवि किशन की सीट का जानिए क्या है हाल?

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के मतगणना का कार्य मंगलवार सुबह से जारी है। उत्तर प्रदेश से कई अभिनेता और अभिनेत्री चुनाव मैदान में हैं। जिनमें अरुण गोविल मेरठ, हेमा मालिनी मथुरा,स्मृति ईरानी अमेठी, रवि किशन गोरखपुर व निरहुआ आजमगढ़ सीट से चुनाव मैदान में हैं। आइए जानते हैं अभी तक की मतगणना में इन प्रत्याशियों का क्या हाल है।

अरुण गोविल

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा से प्रत्याशी अरुण गोविल ने अभी तक 11 वें राउंड तक 46547 मत की बढ़त बनाई हुई है। अरुण गोविल को जहां 127693 तो वहीं इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा को 81146 तथा बसपा के देवव्रत कुमार त्यागी को 20663 मत मिले हैं।

up

हेमा मालिनी
यूपी की सबसे हॉट सीटों में से एक मथुरा से हेमा मालिनी तीसरी बार जीत की ओर अग्रसर हैं। अभी तक मतगणना के मुताबिक हेमामालिनी 87 हजार वोटों से आगे हैं।

स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर अमेठी से चुनाव मैदान में हैं। यहां से किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी हैं। अभी तक रुझान में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी से आगे हैं। स्मृति ईरानी 18 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं।

रवि किशन

गोरखपुर सीट पर फिल्म स्टार रवि किशन बीजेपी प्रत्याशी हैं। वहीं काजल निषाद इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी हैं। सांसद रवि किशन यहां से 16 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। रवि किशन को एक लाख एक हजार तो काजल को चौरासी हजार से अधिक मत मिले हैं।

निरहुआ

फिल्म स्टार निरहुआ आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं। वहीं इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी धर्मेद्र यादव हैं। सपा प्रत्याशी 17 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+