Uttar Pradesh Chunav Result 2024: यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका, घट रही सीटें, जानिए इंडिया गठबंधन का हाल

Uttar Pradesh Lok Sabha Result 2024: उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों मतों की गणना जारी है। यहां पिछले चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी।

2014 में भाजपा ने यूपी में 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि 2019 में पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार भाजपा यूपी में भाजपा 27 सीटों पर आगे चल रही है जबकि समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस की बात करें तो 6 सीटों पर आगे चल रही है। आरएलडी और आजाद समाज पार्टी 1-1 सीटों पर आगे चल रही है।

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024

शुरुआती मतगणना में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 27 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में फिलहाल इंडिया गठबंधन 33 सीटों पर आगे चल रही है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश में रायबरेली में राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। जबकि अमेठी में भी कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। यहां स्मृति ईरानी भाजपा की ओर से मैदान में हैं। वहीं अयोध्या में भाजपा पिछड़ रही है, यहां सपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय लोकदल एक सीट पर आगे चल रही है। जबकि आजाद समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। बहरहाल ध्यान देने वाली बात है कि अभी एक राउंड की ही काउंटिंग हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+