महराजगंज सदर विधायक बोले- ऐतिहासिक हुए हैं विकास कार्य, सातवीं बार सांसद होंगे पंकज चौधरी
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Maharajganj: उत्तर प्रदेश की तेरह विधान सभा सीटों पर शनिवार सुबह से मतदान हो रहा है। महराजगंज लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं पंकज चौधरी और इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी हैं वीरेन्द्र चौधरी। ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान वन इंडिया हिंदी की टीम ने महराजगंज सदर सीट से विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने खास बातचीत की।
सभी से की मतदान की अपील विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। महराजगंज की जनता से अपील करुंगा का की ये घरों से जरुर निकले और मतदान करें। सभी से आग्रह करते हैं कि इस महापर्व को सफल बनाए। यह राष्ट्र का मामला है।

ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे पंकज चौधरी
निश्चित रुप से चार सौ पार का नारा सच होगा। हमारे नेता पंकज चौधरी इस बार ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। जनता ने सातवीं बार मन बना लिया है।
इंडिया गठबंधन नहीं ठगबंधन है
विधायक नहीं मैं 6 बजे से निकला हूं इंडिया गठबंधन की एक गाड़ी भी नहीं दिखाई दे रही है। इंडिया गठबंधन है कहा। स्पष्ठ है गठबंधन नहीं यह ठगबंधन है। आज खरगे जी के बैठक में ममता जी ने शामिल होने से मना कर दिया है। गठबंधन बिखर चुका है। चार जून को परिणाम आयेगा सपा और बसपा खत्म हो जाएगी। कांग्रेस कही हैं ही नहीं।












Click it and Unblock the Notifications