UP Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान संपन्न

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: आज यूपी की दस सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक हाथरस में 53.54 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, सभी दस सीटों पर शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी मतदान हुआ। बता दें कि संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में वोटिंग हुई।

Uttar Pradesh Lok Sabha Election Voting

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
May 07, 2024, 6:23 PM IST

दस सीटों पर शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी मतदान हुआ

यूपी में तीसरे चरण के तहत सभी दस सीटों पर शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी मतदान हुआ।
May 07, 2024, 6:23 PM IST

संभल में शाम पांच बजे तक 61.1 प्रतिशत वोटिंग

संभल में शाम पांच बजे तक 61.1 प्रतिशत वोटिंग कुंदरकी 65.91 बिलारी 63.03 चंदौसी 53.41 असमोली 63.07 संभल 60.27
May 07, 2024, 3:51 PM IST

यूपी में तीन बजे तक 46.48 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 46.48 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे अधिक एटा में 48.93 प्रतिशत वोटिंग हुई।
May 07, 2024, 3:50 PM IST

संभल सीट पर तीन बजे तक 52.24 प्रतिशत मतदान

संभल लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 52.24 प्रतिशत मतदान हुआ कुंदरकी 57.6 बिलारी 55.25 चंदौसी 46.5 असमोली 54.45 संभल 47.53
May 07, 2024, 2:21 PM IST

1 बजे तक हुआ 38.12 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 38.12 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान संभल में 42.97 प्रतिशत हुआ।
May 07, 2024, 12:23 PM IST

सुबह 11 बजे तक हुआ 26.12 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 26.12 फीसदी मतदान हुआ है।
May 07, 2024, 12:22 PM IST

मैनपुरी में विवाद

मैनपुरी में विधानसभा किशनी थाना बेबर क्षेत्र के मतदान केंद्र तेजगंज पर विवाद हो गया। यहां भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़ गए।
May 07, 2024, 10:40 AM IST

उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक हुआ 12.94 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 12.94 फीसदी मतदान हुआ है।
May 07, 2024, 9:17 AM IST

मैनपुरी में कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा

सपा का आरोप- मैनपुरी में कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है, उसने इस बारे में कई ट्वीट किए हैं।
May 07, 2024, 9:02 AM IST

सांसद राम गोपाल यादव का भाजपा पर बड़ा निशाना

भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को विनाश के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है-समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव
May 07, 2024, 6:20 AM IST

कौन से मुख्य उम्मीदवार, जिनपर विरासत दांव पर?

इनमें मैनपुरी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव, फिरोजाबाद से प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव और बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे आदित्‍य यादव मैदान में हैं।
May 07, 2024, 6:19 AM IST

यूपी की इन 10 सीटों पर आज वोटिंग

संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में वोटिंग होनी है।
May 06, 2024, 7:22 PM IST

कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से मतदान शुरू

कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+