Ground Report: जानिए संतकबीरनगर लोकसभा सीट पर क्या है माहौल? इन मुद्दों पर होगा मतदान
Santkabirnagar Lok Sabha Seat Ground Report: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में 6वें चरण यानी 25 मई को मतदान होना है। यहां बीजेपी ने दोबारा प्रवीन निषाद पर भरोसा जताया है तो इंडिया गठबंंधन ने सपा प्रत्याशी के रुप में पप्पु निषाद पर दांव खेला है। वन इंडिया हिंदी की टीम संतकबीरनगर के खलीलाबाद पहुंची और लोगों का मूड जाना। यह जानने की कोशिश की कि यहां की जनता इस बार किन मुद्दों पर मतदान करेगी।
खलीलाबाद में पुस्तक भंडार चलाने वाले दीपक पढ़ाई भी करते हैं। इन्होंने बताया कि पहले के सांसद प्रवीन निषाद कभी दिखे नहीं। चुनाव के समय नजर आ रहे हैं। पप्पु निषाद हैं नया चेहरा है। मोदी कार्यकाल में विकास हुआ है। पेपर लीक होने से समस्या है।

अभिषेक बताते हैं कि विकास कार्य हुए हैं। राष्ट्र के मुद्दे पर भी हम मतदान करेंगे। इस सरकार में रोड पर काम हुआ है। पीएम मोदी ने रोड पर कार्य किया है। प्रदीप सिंह बताते हैं कि बेरोजगारी और मंहगाई कम होनी चाहिए। कुछ क्षेत्र में पीएम मोदी ने अच्छा कार्य किया है।
वीरेन्द्र कुमार कहते हैं कि मोदी सरकार ने विकास तो किया है। पहले से बहुत ज्यादा काम हुआ है। संजय गुप्ता कहते हैं कि इस बार भी विकास के मुद्दे पर वोट करेंगे। लेकिन सरकार को रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। दानिश कहते हैं कि बेरोजगारी और मंहगाई मेरे लिए मुद्दा है। यहां के सांसद कभी आते नहीं है। यहां के मोहल्लों का नाम तक नहीं पता है।
Recommended Video
सुजीत कहते हैं कि इस बार सरकार बदलनी चाहिए। यहां के सांसद प्रवीन कभी क्षेत्र में आते हैं। हरिराम कहते हैं कि हम विकास के मुद्दे पर वोट देंगे। इस बार मैं बसपा का वोटर हूं लेकिन इस बार इंडिया गठबंधन को वोट दूंगा।
नीतिन कहते हैं कि रोजगार की तरफ सरकार को ध्यान देना चाहिए। बीजेपी ने हर जगह काम किया है। इनके कामों से संतुष्ट हैं। अभिषेक कहते हैं कि बीजेपी ने विकास किया है। दंगे कम हुए है। आगे भी काम हो रहा है। दिनेश गुप्ता कहते हैं कि विकास तो चल रहा है लेकिन मंहगाई कम होना चाहिए। यहां के सांसद तो ठीक नहीं है लेकिन हम मोदी जी के नाम पर वोट देंगे।












Click it and Unblock the Notifications