Ground Report: जानिए डुमरियागंज लोकसभा सीट का क्या है माहौल? लोगों ने बताया किसकी बनेगी सरकार
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Domariaganj Ground Report: लोकसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न हो चुका है। जिन लोकसभा सीटों पर 6वें चरण में मतदान होना है उनमें एक है डुमरियागंज लोकसभा सीट। डुमरियागंज लोकसभा सिद्धार्थनगर जिले की एक मात्र सीट है। यहां बीजेपी ने फिर से वर्तमान सांसद जगदंबिका पाल पर दांव खेला है तो इंडिया गठबंधन ने सपा प्रत्याशी के रुप में कुशल तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वन इंडिया हिंदी की टीम डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में पहुंची और यहां जनता का मूड जाना। यहां लोगों ने मतदान देने से पहले अपने मुद्दे बताए।
डुमरियागंज के रहने वाले रामजीत तिवारी कहते हैं कि मोदी सरकार को फिर आना चाहिए। इनका काम अच्छा है। इन्होंने राम मंदिर का निर्माण कराया, सड़कों पर विशेष काम किया। इंडिया गठबंधन सरकार कौन चलाएगा? इतने लोग हैं इनका कुछ नहीं होने वाला। मझधार में कही जाकर डूब जाएंगे तो ।

फिजुल्लाह ने बताया कि महंगाई सिर के ऊपर जा रहा है। किसी को नजर नहीं आ रहा है। सिर्फ मंदिर और मस्जिद में उलझा कर रखा जा रहा है।
Recommended Video
ऑटो चालक जितेन्द्र ने बताया कि जो काम हो रहा है अच्छा हो रहा है। मोदी जी के काम अच्छे हैं। अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया देश का विकास हो रहा है। इनका सराहनीय प्रयास देश हित में है। सिराज कहते हैं कि जो ठीक लगेगा उसी को वोट करेंगे। काम तो ठीक है लेकिन कुछ और होना चाहिए।
श्यामसुंदर कहते हैं कि विकास के मुद्दे पर वोट देंगे। विकास हुआ है। सब सही चल रहा है। यहां के सांसद जगदंबिका पाल कार्य करते हैं। राजू कहते हैं कि मोदी जी पर वोट दूंगा। उनका काम अच्छा है। महिला ने कहा कि मोदी जी की सरकार बनने वाली है। हम लोगों को राशन मिल रहा है आवास मिला है। मनोज कुमार कहते हैं कि विकास के मुद्दे पर वोट देंगे। क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। स्थानीय स्तर पर रोड और नाली पर और काम होने की जरुरत है। इंडिया गठबंधन को लड़ाई से बाहर बताया।
विजय कुमार बताते हैं कि इस बार विकास के मुद्दे पर ही मतदान करेंगे। काम और होना चाहिए। पीएम मोदी का काम अच्छा है। हमारे क्षेत्र में अस्पताल की आवश्यता है। इंद्रजीत ने बताया कि इस सरकार में देश मजबूत हुआ है। राष्ट्र सर्वोपरि है। पीएम मोदी का काम बहुत अच्छा है। इससे पहले किसी ने यह काम नहीं है। इंडिया गठबंधन कही नहीं है।
इस्माइल कहते हैं कि यहां पर महंगाई है बेरोजगारी है। विकास हुआ है लेकिन कम। रोड़ बन रहे है। महेश अग्रहरि ने कहा कि हम विकास को लेकर मतदान कर रहे हैं। विकास हो रहा है। इंडिया गठबंधन का कुछ आशा नहीं है।
नईम कहते हैं कि मेरा विचार मोदी सरकार को वोट देने का है। हम लोगों को राशन आवास दिया है। हम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे। सूरज कहते हैं कि महंगाई और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा है। रोजगार की कमी है।
सर्वेश कहते हैं कि एक ही मुद्दा है मोदी। विपक्ष एजेंडा विहिन है। उसके पास कोई नेतृत्व करने वाला नहीं है। राष्ट्र सर्वोपरि है। विकास तीव्र है। हर जगह मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। सड़कों का काम हुआ है। गांव गांव में सड़क बन रहे हैं। मन की बात से मोदी समाज से जुड़ रहे हैं। यहां हवाई सेवा शुरु हो जाए तो अच्छा रहेगा।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications