Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव का सातवां चरण कल, पोलिंग पार्टियां रवाना
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान शनिवार को होगा। उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की 13 सीटों और दुद्धी (अजजा) विधानसभा उप चुनाव के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं। रिणवा ने बताया कि सातवें चरण में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (अजा), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर व राबर्ट्सगंज (अजा) लोकसभा क्षेत्रों में वोट पड़ेंगे।

सभी मतदान कर्मिकों को हीट स्ट्रोक से बचने के लिए मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। इन 13 लोक सभा सीटों पर कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। प्रधानमंत्री के साथ ही कुछ लोकसभा सीटों पर केंद्रीय मंत्री भी चुनाव मैदान में है। ऐसे में पूर्वांचल की कई लोकसभा सीटें काफी महत्वपूर्ण हैं।
वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं इंडिया गठबंधन द्वारा कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय और बहुजन समाज पार्टी द्वारा अतहर जमाल लारी तथा पीडीएम गठबंधन द्वारा गगन यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया है। गोरखपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा रवि किशन को चुनाव मैदान में उतारा गया है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन से सपा ने काजल निषाद को टिकट दिया है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी द्वारा इस लोकसभा सीट पर जावेद अशरफ उर्फ जावेद सिमनानी को टिकट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications