UP weather: वाराणसी, गोरखपुर समेत 16 जिलों में भारी बारिश का Alert, कई जगह वज्रपात की संभावना
UP Today weather forecast: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बीते 3 दिनों से बरसात हो रही है। कुछ जनपदों में भारी बरसात हो रही है तो कुछ जनपदों में हल्की बूंदाबादी हो रही है। बरसात के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पर धान की रोपाई देर से हुई है वहां के किसानों को काफी राहत मिली है। किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं उनका कहना है कि यह बरसात पीछे रुकी गई धान की फसल के लिए वरदान साबित होगी।

पिछले सप्ताह दिन में चिलचिलाती धूप और रात में हवा न चलने के चलते जहां लोग गर्मी और उमस के चलते काफी परेशान थे, वहीं अब लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद में मौसम काफी खुशनुमा दिखाई दे रहा है।
इन जनपदों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती आदि जनपदों में अत्यधिक बरसात की संभावना जाहिर की गई है।
इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में भारी बरसात की संभावना है।
इसी तरह बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर संहित आसपास के जनपदों में बरसात के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून अब अपने अंतिम दौर में चल रहा है और आगामी दो-तीन दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। यह बरसात सब्जियों और धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications