UP में रातों-रात बड़ा उलटफेर, इन 11 जिलों के SSP-SP बदले, क्या आपका District भी शामिल?
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए योगी सरकार ने बुधवार रात पुलिस महकमे में बड़ फेरबदल किया है। सरकार ने 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिसमें लखनऊ जोन के एडीजी से लेकर कई जिलों के कप्तान शामिल हैं। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण कदम 11 जिलों के एसएसपी और एसपी को बदलना रहा है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार को पदोन्नति (Promotion) के बाद लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है।

वहीं, अब तक लखनऊ जोन के एडीजी रहे सुजीत पांडेय को प्रोन्नत (Promoted) कर डीजी, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, केएस इमैन्युअल को डीजीपी का जीएसओ नियुक्त किया गया है।
इन 11 जिलों के बदले गए कप्तान
तबादला लिस्ट के अनुसार, इन 11 जिलों में नए जिला पुलिस प्रमुखों की तैनाती इस प्रकार की गई है:
- गोरखपुर: डॉ. कौस्तुभ को नया एसएसपी बनाया गया है।
- मेरठ: अविनाश पांडेय को जिले की कमान सौंपी गई है।
- सहारनपुर: एसपी अभिनन्दन अब यहाँ के नए कप्तान होंगे।
- जौनपुर: कुंवर अनुपम सिंह को जिले का एसएसपी नियुक्त किया गया है।
- रायबरेली: रवि कुमार को नया एसपी बनाया गया है।
- बस्ती: यशवीर सिंह अब बस्ती के नए एसपी होंगे।
- लखीमपुर खीरी: ख्याति गर्ग को जिले का नया एसपी बनाया गया है।
- सुलतानपुर: चारू निगम को यहाँ की जिम्मेदारी दी गई है।
- अमेठी: सुकीर्ति माधव को नया जिला कप्तान नियुक्त किया गया है।
- वाराणसी: आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
- गाजियाबाद: राजकरन नैय्यर को अपर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।
प्रोन्नति के बाद नई नियुक्तियां
सरकार ने कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई और बड़ी भूमिकाएं दी हैं। गोरखपुर के निवर्तमान एसएसपी राजकरन नैय्यर को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। इसी तरह, मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा को डीआईजी बनाकर अयोध्या परिक्षेत्र भेजा गया है।
मेरठ के एसपी विपिन टाडा और खीरी के एसपी संकल्प शर्मा को प्रोन्नति के बाद कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, सम्भल की एएसपी अनृकृति शर्मा को नोएडा (गौतमबुद्धनगर) का अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications