योगी सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया

योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में 41 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, लखनऊ के एलडीए वीसी का भी तबादला

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने का फैसला लिया है, उन्होंने प्रदेश के 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिसमें सबसे चर्चित नाम है लखनऊ एलडीए के वीसी सत्येंद्र सिंह, जिनपर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। सत्येंद्र सिंह पर गोमती रिवर फ्रंट के निर्माण के दौरान भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, माना जा रहा है इसी की वजह से उनका तबादला किया गया है।

yogi adityanath

जिन 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उसमें लखनऊ एलडीए वीसी सत्येंद्र सिंह के अलावा इलाहाबाद के कमिश्नर भी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो बुधवार को मुख्यमंत्री बड़े पैमाने पर कई आईपीएस अधिकारियों के अलावा कई जिलों के जिलाधिकारियों का भी तबादला कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें कई ऐसे बड़े अधिकारियों के नाम भी शामिल है जिन्हें सपा सरकार में अखिलेश यादव का करीबी माना जाता था। इसमें सबसे बड़ा नाम नवनीत सहगल का शामिल हैं, जिन्हें अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता था और वह तत्कालीनी सरकार में मुख्य सचिव सूचना थे, इसके अलावा मुख्य मंत्री की मुक्य सचिव अनीता सिंह की भी छुट्टी कर दी गई थी और उनका तबादला कर दिया गया था, उनकी जगह अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री का मुख्य सचिव बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+