उत्तर प्रदेश को 31 मार्च 2022 तक के लिए कोविड प्रभावित राज्य घोषित किया गया
लखनऊ, 29 दिसंबर। देशभर में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमनिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि एक के बाद एक तमाम राज्यों में रात्रि कर्फ्यू समेत तमाम पाबंदियां लगाई जा रही हैं। शादी समारोह से लेकर तमाम सार्वजनिक स्थलों को बंद किया जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश को भी कोरोना प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्यपाल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रभावित राज्य घोषित कर दिया गया है। सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्तर प्रदश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम 2020 की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके राज्यपाल, यह घोषित करते हुए उद्घोषणा जारी करती हैं कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश राज्य कोविड-19 प्रभावित है। यह उद्घोषणा 31 मार्च 2022 तक या फिर अगले आदेश तक जारी रहेगी।

Recommended Video
गौर करने वाली बात है कि 27 दिसंबर को प्रदेश में कोरोना की स्थिति के आंकलने के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर को रात्रि कर्फ्यू लगाया था। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 80 नए मामले सामने आए थे, जोकि सोमवार की तुलना में दोगुना है। प्रदेश में कोरोना एक बार फिर से अपने पैर पसारने लगा है। 29 दिलों में कोरोना के एक भी मामले नहीं हैं लेकिन 46 जिलों में अभी भी कोरोना संक्रमण के मामले हैं। प्रदेश में अभी भी 392 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। यूपी के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 9.23 करोड़ से अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है। वहीं कोरोना टीके की बात करें तो उत्तर प्रदेश में अभी तक 19 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी है। जिसमे से 12 करोड़ से अधिक लोगों को पहली डोज तो 8 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। प्रदेश में 16 हजार से अधिक टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications