Gautam Buddha Nagar News: नोएडा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, 10 नवंबर तक स्कूल बंद करने के आदेश
Gautam Buddha Nagar News: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इससे होने वाले नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्राथमिक से लेकर कक्षा 9 तक के विद्यालयों को 10 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को लेकर सबसे ज्यादा खतरनाक स्थित नोएडा की है।
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के कारण हालत बहुत खराब हो चुकी है। दिल्ली, गुरुग्राम,फरीदाबाद में पहले ही छुट्टी घोषित कर दी गयी है। मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर में छुट्टी घोषित कर दी गयी है। सोमवार की सुबह 8:30 बजे तक नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 616 दर्ज की गयी है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नोएडा में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन का चौथा चरण लागू कर दिया गया है।

जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के ने निर्देश दिया है कि प्रीस्कूल से लेकर 9वीं तक के स्कूल 10 नवंबर तक बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान स्कूल प्रबंधन बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देंगे। बढ़ते प्रदूषण से हो रही समस्या के चलते प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications