UP: गौरव सम्मान उत्तर प्रदेश के लिए ऐसे करें आवेदन, यह है अंतिम तिथि

Uttar Pradesh News: संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा यूपी गौरव सम्मान हेतु उत्तर प्रदेश के ख्यातिलब्ध महानुभावों को सम्मान दिये जाने है, जिसमें रू. 11लाख नगद, अंगवस्त्र एवं ताम्रपत्र,मोमेन्टो भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।

ये लोग कर सकते हैं आवेदन
गौरव सम्मान प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध को लोगों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्रों जैसे कला व संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया हो। उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान उन लोगों को दिया जाएगा, जिन्होंने शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य) ,ललित कलायें , नाट्य विधायें,फिल्म व मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याणकृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीवं तथा पर्यावरण संरक्षण उद्यमिता, कौशल विकास रोजगार सृजन, स्वावलंबन, अन्य क्षेत्रों (यथा शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, प्रतिभा एवं दीर्घ साधना, खेल इत्यादि) में विशिष्ट योगदान व देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो।

cm

राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त व्यक्ति को सामान्यतया पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जायेगा । उ.प्र. गौरव सम्मान के लिये संस्तुतकर्ता द्वारा नामांकित महानुभाव-कलाकार की विशिष्ट उपलब्धियों का सम्पूर्ण विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए निदेशक, संस्कृति निदेशालय को प्रेषित किया जायेगा। निदेशक, संस्कृति निदेशालय द्वारा परीक्षणोपरान्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रेषित किया जाएगा और इसके उपरांत मुख्यमंत्री अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा।
इस लिंक पर करेें आवेदन
चयनित कलाकारों, अन्य क्षेत्र में प्रतिभा वाले व्यक्ति निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। उक्त सम्मान हेतु ऑनलाइन/ऑफ़लाइन आवेदन संस्कृति निदेशालय के साइट पर 5 नवम्बर 2023 से 10 नवंबर 2023 तक http:/upculture.up.nic.in/hi/gauravsamman पर सांय 05.00 बजे तक किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+