UP Voter List Update: यूपी में कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट? निर्वाचन आयोग ने किया तारीख का ऐलान
UP Voter List Update: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को सुधारने और अपडेट करने का अभियान (SIR) अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। प्रशासन का पूरा जोर एक ऐसी वोटर लिस्ट तैयार करने पर है जिसमें कोई गलती न हो। इस महाभियान के बाद 10 अप्रैल 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। आइए जानतें हैं वोटर लिस्ट में क्या-क्या बदलाव हुए हैं?
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने जानकारी दी कि 10 अप्रैल को प्रदेश की अपडेटेड वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। चुनावी तैयारियों के लिहाज से इसे सबसे अहम कदम माना जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि विभाग का मकसद वोटर लिस्ट को पूरी तरह पारदर्शी और सटीक बनाना है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, वोटर लिस्ट को पूरी तरह शुद्ध करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक:
- तारीख का आधार: इस पूरे अभियान के लिए 1 जनवरी 2026 को आधार तिथि माना गया है।
- घर-घर जाकर जांच: विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर वेरिफिकेशन किया है। इस दौरान आए लाखों दावों और आपत्तियों का निपटारा कर डेटा को बिल्कुल सही किया गया है।
- कड़ी कार्रवाई: लिस्ट में गड़बड़ी रोकने के लिए नोटिस जारी करने और सुनवाई करने जैसी सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
10 अप्रैल को राजनीतिक दलों के साथ होगी बैठक
10 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अहम बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को नई वोटर लिस्ट की कॉपी दी जाएगी। राजनीतिक दलों को लिस्ट सौंपने के बाद इसकी जानकारी तुरंत मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को देनी होगी। अब से यही लिस्ट सरकारी रिकॉर्ड मानी जाएगी और आगे होने वाले किसी भी बदलाव का मुख्य आधार यही होगी।












Click it and Unblock the Notifications