निकाय चुनाव रिजल्ट से पहले यूपी वालों को लगा करंट, बढ़े बिजली के दाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों बेतहाशा वृद्धि की है।
लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव में बीजेपी जीतती हुई दिख रही है इससे पहले उत्तरप्रदेशवासियों को महंगी बिजली बिल का झटका लगा है। गुरुवार को राज्य विद्युत नियामक आयोग नई बिजली दरों की घोषणा की है जिसको दिसंबर के पहले सप्ताह से लागू किया जाएगा। नई बिजली दरें लागू करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मंजूरी दे दी है। सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए औसतन 14-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। नई दरों का सबसे ज्यादा बोझ ग्रामीण उपभोक्ताओं पर पड़ा है। ग्रामीण उपभोक्ताओं की दरों में 150 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में वृद्धि की घोषणा की है। घोषणा के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट तक 3 रुपये की दर से भुगतान करना होगा। जबकि इसके ऊपर 4.50 रुपये की दर से चार्ज लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications