'तेज पत्ते की तरह विपक्षी आपको कचरे में फेंक देते हैं', पसमांदा मुसलमानों से बोले यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
'तेज पत्ते' की तरह विपक्षी आपको कचरे में फेंक देते हैं', पसमांदा मुसलमानों से बोले यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
Uttar Pradesh Dy CM Brajesh Pathak To Pasmanda Muslims: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित 'पसमांदा मुसलमानों' की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, मुस्लिम समुदाय (अल्पसंख्यक) 'तेज पत्ता' की तरह हैं, जिसे सभी विपक्षी दलों द्वारा 'वोट बैंक' के लिए इस्तेमाल किया जाता है।' यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, ''कांग्रेस, समाजवादी और अन्य पार्टी ने आपको (मुसलमानों को) गुमराह किया और आपको वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। पीएम मोदी ने आपको अधिकार दिए हैं। आपको मुफ्त घर, एलपीजी सिलेंडर, और पीएम किसान सम्मान निधि और जन धन योजना के लाभ दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है।''

'बिरयानी पकने के बाद जो हाल 'तेज पत्ते' का होता है, वही आपके साथ हुआ'
'पसमांदा मुसलमानों' को संबोधित करते हुए ब्रजेश ठाकुर ने कहा, ''आप सभी ने एक बार बिरयानी जरूर खाई होगी। और हम जानते हैं कि तेज पत्ते के बिना बिरयानी नहीं बन सकती है। और जब तक बिरयानी पक नहीं जाती, हम तेज पत्ते को सावधानी से रखते हैं।"
ब्रजेश ठाकुर ने आगे कहा, ''अगर आप बिरयानी बनाने के लिए मसाले खरीदने के लिए बाजार जाते हैं, तो हम बिरयानी मसाले दालचीनी, काली मिर्च, इलायची लेते हैं और तेज पत्ते जरूर लेते हैं।'' ब्रजेश पाठक ने कहा, "बिरयानी पकने के बाद, हम काली मिर्च और बाकी मसाले खाते हैं लेकिन 'तेज पत्ते' को कचरे में फेंक देते हैं। विपक्षी दलों ने आपके साथ यही किया है।"
डिप्टी सीएम ने आगे कहा, "पसमांदा समुदाय के मेरे भाइयों, आजादी के बाद देश में यही होता रहा है। आपको स्वाद के बाद केवल 'तेज पत्ता' बनाया गया और वोट लेकर छोड़ दिया गया।"
बता दें कि हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान, पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं से कुछ वंचित वर्गों के लोगों, खासकर पसमांदा (ओबीसी) मुसलमानों के बीच मतभेदों को मिटाने के लिए कहा था। यूपी में इसी दिशा में कार्यक्रम किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications