उत्तर प्रदेश में जीरों टॉलरेंस की नीति पर हो रहा काम- ब्रजेश पाठक

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आजम खान और उनके बेटे की संपत्ति पर हो रही ईडी की छापेमारी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बताते हुए जीरो टाॅलरेंस की बात कही।

डीप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि "विभिन्न एजेंसियां अपना काम करती रहती है, इसकी दिन-प्रतिदिन की रिपोर्ट हमारे पास नहीं रहती है लेकिन उत्तर प्रदेश में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है।"

deputy cm

डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध व अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। चाहे वह कोई भी हो। सभी के साथ समान रुप से कानून अपना कार्य कर रहा है। आज उत्तर प्रदेश से माफियाओं का पलायन हो रहा है। कानून तथ्यों के आधार पर अपनी कार्रवाई कर रहा है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सूबे का मुखिया बनने के बाद अपराधियों भय है। आज आमजनता को न्याय मिल रहा है। मामलों की त्वरित कार्रवाई की जा रही है। लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

सरकार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं आमजन की किसी भी समस्या का त्वरित निदान हो। उन्हें परेशान न किया जाए। स्थानीय स्तर पर ही उनकी समस्याएं सुनी जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+