VIDEO: कोटे की दुकान को लेकर योगी के मंत्री ने प्रधान पति को पिटवाया
देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जय प्रकाश निषाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सरकारी राशन के कोटे की दुकान को लेकर अपने क्षेत्र के एक प्रधान पति से भिड़ते दिख रहे हैं। मंत्री से भिड़ने के बाद उनके समर्थक प्रधानपति के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। पशुधन व मत्स्य राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद और उनके समर्थकों का ये वीडियो यूपी के जिला देवरिया के अवधपुर गांव का है। हालांकि मंत्री जी इस तरह की घटना से साफ इंकार कर रहे हैं।
यूपी के देवरिया जनपद के अवधपुर गांव में परशुरराम विश्वकर्मा की कोटे की दुकान 5 महीने पहले निरस्त हो गई थी। नए कोटेदार के चयन के लिए 28 अक्तूबर को बैठक होना तय हुई। गांव की प्रधान अनीता देवी के पति मुन्नालाल निषाद के बताया कि 28 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सचिव अभय सिंह का फोन उनके पास आया। फोन पर कहा गया कि मंत्री जी ने कहा है कि कोटेदार के चयन की बैठक आज नहीं होगी। मुन्नालाल निषाद ने कहा कि वो कुछ ग्रामीणों के साथ मंत्री जयप्रकाश निषाद से मिलने गया जहां अपनी बात रखने की कोशिश की तो मंत्री मुझे गाली देने लगे। फिर उनके साथ रहने लोगों ने मुझे पीटा और बाहर निकाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications