यूपी में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना वायरस के 4,473 नए मामले, 50 मरीजों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,473 नए मरीज सामने आए हैं। एक दिन में 50 मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में फिलहाल 40,191 मरीज हैं जिनमें यह वायरस एक्टिव है। प्रदेश में वायरस के संक्रमण से अब तक 1,778 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक कुल 55,393 मरीजों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 97,362 तक पहुंच चुकी है।

Uttar Pradesh coronavirus infection update new 4,473 patients

कई मरीजों के नाम-पते गलत
यूपी के स्वास्थ्य विभाग ने जांच में पाया कि राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रमित कई मरीजों ने अपना नाम-पता और मोबाइल नंबर गलत दर्ज कराया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि जुलाई महीने के आखिरी सप्ताह में प्राइवेट और सरकारी लैब में सैंपल्स देने वाले 2.290 लोगों ने जो अपना नाम-पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराया है, वह जांच करने पर फर्जी निकले हैं। दिए गए पते पर मरीज नहीं मिले और न ही उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सका। कोरोना मरीजों के इस कारनामे की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

पुलिस कर रही लापता मरीजों की तलाश
स्वास्थ्य अधिकारी ने गलत नाम-पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराने वाले कोरोना मरीजों के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस उन सभी मरीजों की तलाश में जुटी हुई है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में इन मरीजों की तलाश की जा रही है। इस बारे में लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने बताया कि पुलिस इस मामले में तेजी दिखाते हुए अब तक 1,171 मरीजों का पता लगा चुकी है। ऐसे मरीजों के बारे में कोरोना कमांड व कंट्रोल कक्ष को भी जानकारी दे दी गई है। जो मरीज अभी नहीं मिले हैं, उनकी भी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही निजी और सरकारी लैबोरेटरी को हिदायत दी गई है कि वे सैंपल्स लेते समय मोबाइल नंबर की जांच कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+