2019 का चुनाव 'मोबाइल सैनिकों' से जीतेगी बीजेपी?, CM योगी ने दिए सोशल मीडिया इस्तेमाल के ये टिप्स
कानपुर। 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने के लिए योगी सरकार 'मोबाइल सैनिकों' को मैदान में उतारने की तैयारी में है। सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करते हुए भाजपा का परचम लहराने का प्रण कर लिया है। सोशल मीडिया के वॉर रूम में बैठा हर शख्स कम्प्यूटर स्क्रीन या मोबाइल पर नजर गढ़ाए बैठा रहता है कि कैसे विपक्ष के राजनीतिक दलों और उनके नेता को पटखनी दी जाए। अब यही फंडा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव जीतने के लिए बेधड़क अपनाया है। यूपी के कानपुर में सोमवार को योगी आदित्यनाथ ने पार्टी की युथ विंग को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव में जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले चुके लोगों के साथ सेल्फी लें और इसे जमकर सोशल मीडिया पर शेयर करें।

युवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और सोशल मीडिया में फंसा है तो अब भाजपा ने इस आदत को ही अपना चुनावी हथियार बनाने का दांव खेला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कानपुर में पार्टी की युथ विंग को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव में जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले चुके लोगों के साथ सेल्फी लें और इसे जमकर सोशल मीडिया पर शेयर करें।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य से आए चार सौ से अधिक डेलीगेट्स को संदेश दिया कि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की रणनीति थी 'एक बूथ-बीस यूथ'। अब 2019 में पार्टी का प्रदर्शन दोहराने के लिये सभी बूथों तक पहुंचे। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जोड़े और उनके जीवन में आये बदलाव का वीडियो बनाएं, उनके साथ सेल्फी खिंचायें और सोशल मीडिया पर प्रचारित करें। सीएम ने कहा कि अगर राज्य के तीन करोड़ लाभार्थियों का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर छा गया तो अगले चुनाव में सारे विरोधी चित्त नजर आएंगे।
बता दें कि मध्य प्रदेश में भी करीब तीन करोड़ लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें साधने में भाजपा लंबे वक्त से लगी हुई है। वहीं राजस्थान में भी हाल ही में सीएम वसुंधरा राजे सरकार की खूबी बताने के लिए प्रदेश में वाई-फाई, स्मार्टफोन बांट रही है।
ये भी पढ़ें- यूपी: कर्मचारियों की पेंशन पर नहीं बनी बात, 25 से धरने देने की चेतावनी पर डीएम ने रद्द की छुट्टियां
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications