जहां ठहरने के बाद चली गई थी राजनाथ की कुर्सी, वहां सीएम योगी ने गुजारी रात
नई दिल्ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा पहुंचे जहां उन्होंने एक 16 साल पुराना मिथ तोड़ते हुए आगरा के सर्किट में रात गुजारी। बता दें कि 16 साल पहले यहां आखिरी बार बतौर मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह रुके थे। इसके कुठ दिनों बाद ही यूपी में राजनाथ सिंह की सरकार चली गई थी। जिसके बाद से इसे मिथ मान लिया गया था आगरा के सर्किट हाउस में रुकने वाले मुख्यमंत्री की अगले चुनाव में सरकार चली जाती है। बीते 16 सालों में मुलायम सिंह यादव, मायावती या अखिलेश यादव समेत कोई भी बतौर मुख्यमंत्री इस सर्किट हाउस में नहीं रुकता था।

इजरायल के PM का स्वागत करने पहुंचे थे CM योगी
मंदिर के मंहत से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय करने वाले योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा के सर्किट हाउस के कमरा नंबर 1 में रुके। मंगलवार को सुबह उन्होंने आगरा में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का स्वागत किया। भारत के छह दिवसीय दौरे पर आए बेंजामिन ने मंगलवार को अपनी पत्नी के संग आगरा में तामहल का दीदार किया।

नोएडा में 29 साल पुराना तोड़ा था मिथक
योगी आदित्यनाथ ने इसी तरह बीते साल 25 दिसंबर को नोएडा जाकर 29 सालों से बने अंधविश्वास को भी तोड़ा था। नोएडा को लेकर यह अंधविश्वास था कि जो भी मुख्यमंत्री यहां का दौरा करता है बाद में उसकी सत्ता चली जाती है। इससे पहले मायावती ने बतौर मुख्यमंत्री यहां का दौरा किया था बाद में उनकी कुर्सी चली गई थी। उसके बाद से ही नोएडा को राजनीतिक रूप से 'मनहूस' समझा जाने लगा था। लेकिन 25 दिसंबर को नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से दक्षिण दिल्ली के कालिका जी मंदिर तक दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के उद्घाटन पर जाकर सीएम योगी ने इस मिथ को तोड़ा था।

हरियाणा में भी CM खट्टर ने तोड़ा मिथक
हरियाणा में भी एक मिथक थी कि जो भी मुख्यमंत्री वहां के मधुबनी पुलिस एकेडमी में जाता है उसकी सरकार चली जाती है। साल 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने मधुबन पुलिस एकेडमी के एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। बाद में उन्हें एक केस में जेल हो गई थी। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यहां एक कार्यक्रम में शामिल होकर इस मिथक को तोड़ दिया। उन्होंने मधुबन पुलिस एकेडमी में पासिंग आउट परेड में शामिल होकर इस मिथ को तोड़ते हुए नई पहल की।












Click it and Unblock the Notifications