दिवाली पर्व पर CM योगी का तोहफा, UP के 28 लाख सरकारी कर्मियों को 46 फीसदी DA
दिवाली पर्व से पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों को तोहफा दे दिया है। सीएम योगी ने सोमवार को ऐलान किया कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मूल वेतन के 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता और 30 दिनों की बोनस दिया जाएगा। सभी गैर राजपत्रित राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपए निर्धारित की गई है।
महंगाई भत्ता उत्तर प्रदेश की प्रगति में योगदान देने वाले सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, यूजीसी कर्मचारियों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को दिया जाएगा।

सीएम योगी ने किया ये ऐलान
आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।
आगे यह भी कहा कि इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा 7,000 रुपए) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications