लोगों को ​लुभाने के लिए योगी सरकार के मंत्री ने फिल्म देखने का दिया आॅफर, थिएटर में उमड़े हजारों लोग

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आगामी चुनावों की तैयारी का अनोखा तरीका ढूंढा है। अपने इलाके में उन्होंने करीब 5 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं को 'मल्टीप्लेक्स' में फिल्म दिखाई है। यह फिल्म थी आयुष्मान खुराना एवं सान्या मल्होत्रा अभिनीत "बधाई हो"। मंत्री के इस तरीके पर जहां आमजन सवाल उठा रहे हैं, वहीं भाजपा के कार्यकर्ता बड़े खुश नजर आए।

uttar pradesh cabinet minister nand gopal nandi shows film to thousands people at theater

2019 लोकसभा चुनाव के लिए ऐसे माहौल बना रहे मंत्री
जानकारी के मुताबिक, सत्तासीन पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए इन दिनों पूरे प्रदेश में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर उनकी हौसला अफजाई शुरू कर दी है। गोपाल गुप्ता नंदी ने इसी कड़ी में प्रयागराज की 3 विधान सभाओं शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी और शहर पश्चिमी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं थिएटर ले गए। उन्हें अपने परिवार का सदस्य बताकर मुफ्त में फिल्म दिखाई। यह देखकर बीजेपी कार्यकर्ता खुशी में गदगद हो उठे।

फिल्म दिखाने पर मंत्री और मंत्री की बीवी ने यह भी कहा
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ ही उनकी पत्नी और प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई कर रही थीं। उन्होंने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने परिवार का हिस्सा बताया। दोनों की इस पहल पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोई बड़े दिल वाला ही ऐसा कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+