Uttar Pradesh Budget 2018: योगी ने की बजट की तारीफ, हर घर को बिजली, आगरा, मेरठ, कानपुर में मेट्रो
Uttar Pradesh Budget 2018 योगी बोले ये प्रदेश का सबसे बड़ा बजट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का पहला पूर्ण बजट शुक्रवार को पेश किया गया है। यूपी का 2018-19 का बजट पेश होने के बाद प्रेसवार्ता में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 2018-19 का देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के बजट को प्रस्तुत किया है। वित्तीय अनुशासन को बनाए रखते हुए प्रदेश के किसानों, नौजवानों, महिलाओं और गांवों को ध्यान में रख कर समग्र रूप से बहुत अच्छा यह बजट है। उन्होंने कहा कि ये उत्तर प्रदेश में यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। यह पिछले बार के बजट की तुलना में 11.4 फीसदी ज्यादा है।

हर घर तक बिजली के लिए बजट में प्रावधान
योगी ने कहा कि हर घर में बिजली पहुंचाई जा सके, इसके लिए इस बजट में 29883.05 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह पिछले साल की तुलना में 54 फीसदी ज्यादा है। सरकारी कार्यालयों को ई ऑफिस से जोड़ने के लिए हमने 22 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस योजना से 22 विभाग पहले ही जुड़ चुके हैं , बाकी विभाग भी जल्द ही जुड़ेंगे। प्रदेश में अच्छी सड़कें बनाने और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 17615.29 करोड़ रुपये का बजट है, जो पिछले साल की तुलना में 22 फीसदी ज्यादा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुसहर जाति के लोगों के लिए और ऐसे लोगों के लिए जिनके नाम पर आज तक जमीन का कोई पट्टा नहीं हुआ है, हमने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हमने 1556 ऐसे गांव चिन्हित किए हैं जहां ये योजना पहुंचेगी: प्रदेश में सिंचाई की परियोजनाओं, बुंदेलखंड की 8 जरूरी सिंचाई परियोजनाओं, बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी की अच्छी व्यवस्था के लिए 10938.19 करोड़ रुपये का बजट है, जो पिछली बार की तुलना में 54 फीसदी ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश मे तीन शहरों को नई मेट्रो
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई की परियोजनाओं, बुंदेलखंड की 8 जरूरी सिंचाई परियोजनाओं, बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी की अच्छी व्यवस्था के लिए 10938.19 करोड़ रुपये का बजट है, जो पिछली बार की तुलना में 54 फीसदी ज्यादा है। इस बार कृषि और उससे संबद्ध क्रियाकलापों के लिए 8403.40 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जो पिछले बार की तुलना में 17.5 फीसदी ज्यादा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन नई मेट्रो योजनाओं को प्रारंभ करने कानपुर, आगरा, मेरठ का प्रावधान बजट में पेश किया।ग्रामीण विकास के लिए 22110.72 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जो पिछले बार की तुलना में 28.8 फीसदी ज्यादा है। चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हमने लखनऊ के केजीएमयू के लिए 835 करोड़, एसजीपीजीआई के लिए 84.22 करोड़, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए 411.95 करोड़ व सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए 318.96 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।

वित्त मंत्री ने पेश किया 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ का बजट
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को योगी सरकार का पहला पूर्ण बजट को पेश किया। योगी सरकार ने अपने इस बजट में शिक्षा पर सबसे अधिक ध्यान दिया है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले साल की तुलना में 11.4 प्रतिशत ज्यादा है। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने बजट भाषण में कहा कि, सरकार इस बजट में 'सर्व शिक्षा अभियान' के लिए 18 हजार 167 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। वहीं कक्षा 1 से 8 तक निःशुल्क किताबों के लिए सरकार ने 76 करोड़ और यूनिफॉर्म के लिए 40 करोड़ का प्रावधान किया है।
-
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications