यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 7 अगस्त से होगा शुरू
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 7 अगस्त से शुरू होगा। सचिव के वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है कि 7 अगस्त की सुबह 11 बजे से मानसून सत्र शुरू होगा। योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का यह तीसरा सत्र होगा।
इस बीच योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आगरा मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन से इस हाई स्पीड ट्रायल ट्रेन को योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर पीएम मोदी की तारीफ करते हए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की नींव पीएम मोदी ने 2020 में रखी थी। पीएम मोदी ने लोगो को भरोसा दिलाया था कि आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट अपने समय से पहले पूरा हो जाएगा, इसके जरिए लोगों को बेहतरीन ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा दी जाएगी।
अब इस हाई स्पीड ट्रेन के ट्रायल की शुरुआत के साथ, यह ट्रेन 60-80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इसकी मदद से फरवरी 2024 तक 6 किलोमीटर का रूट पूरा हो जाएगा और यह यहां रहने वाले लोगों के लिए उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications