समय आ गया है हमे या आतंक समर्थित लोगों में से किसी एक को चुनने का:योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर, 03 मार्च। उत्तर प्रदेश में आज छठे चरण का मतदान होने जा रहा है। आज होने वाला मतदान काफी मायनों से अहम है। आज गोरखपुर समेत 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान से पहले लोगों से विकास को चुनने की अपील की है। योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश का चुनाव अपने निर्णायक स्टेज पर पहुंच चुका है। आपने पांच साल विकास के प्रोजेक्ट देखें, एम्स से लेकर कुशीनगर के एयरपोर्ट का उद्घाटन देखा। अब समय आ गया है कि आतंक समर्थित लोगों या हममे से किसी एक को चुनने का। आपका एक वोट यूपी को भारत की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बना सकता है।

yogi

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिख, चुनाव, लोकतंत्र का महापर्व है। इस महापर्व में आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है।आपका एक-एक वोट अमूल्य है। आपका हर एक वोट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति को नवीन दिशा देने वाला है। विधानसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं। छठवें चरण का मतदान आज होना है। पहले मतदान-फिर जलपान का संकल्प लेकर लोकतंत्र के सजग नागरिक का दायित्व निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए। मेरी आप सभी से अपील है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पिछले 5 वर्षों में सुरक्षा, विकास और सुशासन के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है। राष्ट्रवाद और सुशासन को और प्रखर बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+