गठबंधन पर अखिलेश यादव की चुप्पी से खफा हुए शिवपाल सिंह यादव, कहा- अब कौरवों से युद्ध होगा

गठबंधन पर अखिलेश यादव की चुप्पी से खफा हुए शिवपाल सिंह यादव, कहा- अब कौरवों से युद्ध होगा

इटावा, 06 अक्टूबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें अब छह महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। तो वहीं, समाजवादी पार्टी (एसपी) की तरफ से गठबंधन को लेकर कोई जवाब नहीं मिलने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव खफा नजर आए। हालांकि, कुछ दिन पहले शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि 11 अक्टूबर तक वो अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार रहेगा। अगर जवाब नहीं आता है तो प्रसपा उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा से चुनाव लड़ेगी।

uttar pradesh assembly election 2022 shivpal singh yadav akhilesh yadav uttar pradesh

दरअसल, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 05 अक्टूबर को इटावा जिले में एक शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से कोई सकारात्मक रुझान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वो अब अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार करते करते थक गए हैं। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने समाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकालने का ऐलान किया है, जो 12 अक्टूबर को मथुरा के वृंदावन से शुरू होगी।

मीडिया से बात करते हुए प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने महाभारत के कौरवों का उदाहरण देते हुए बिना नाम लिए सपा को कौरवों की सेना करार दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा,

अब तो युद्ध ही होना है क्योंकि द्रोणाचार्य और भीष्म को कोई नहीं मार सकता था। पांडवों ने तो 5 गांव मांगे थे और पूरा राज्य कौरवों के लिए छोड़ दिया था। उसी तरह मैंने भी अपने साथियों के लिए सम्मान मांगा था लेकिन अब मैं इंतजार करते-करते थक गया हूं। आज भी मैंने फोन किया, मैसेज किया। बात कर लो बात करना जरूरी है। भाजपा को हटाना भी जरूरी है लेकिन अभी तक कोई बात नहीं हुई।'

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि एसपी से गठबंधन की प्रसपा की पहल को अखिलेश यादव लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। बता दें, 28 सितंबर को इटावा में मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि हमने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के सारे प्रयास कर लिए है अब इंतजार पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जवाब का है। समाजवादी पार्टी से गठबंधन के लिए हमारी पार्टी इंतजार कर रही है। अगर सपा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा से चुनाव लड़ेगी। हालांकि, शिवपाल सिंह यादव ने कहा 11 अक्टूबर तक अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार रहेगा। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि 12 अक्टूबर से वृंदावन मथुरा से पीएसपी की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+