61 IAS अधिकारियों के बाद 625 पुलिस कर्मियों पर गिरी योगी सरकार की गाज
यूपी में सरकार गठित होने के 1 माह बाद तक तबादलों का दौर जारी है। करीब 61 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद 500 से ज्यादा पुलिस कर्मी नपे हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भारतीय प्रशानिक सेवाओं के अधिकारियों (IAS) के तबादलों के बाद अब पुलिस वालों का बड़े स्तर पर तबादला किया है।
ताजा घटनाक्रम में 625 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इन सभी पुलिसकर्मियों पर अपराधियों से संबंध का शक है। इस आशय की जानकारी प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने ट्वीट कर दी।

जावीद ने लिखा
जावीद अहमद ने ट्वीट में लिखा है कि 625 पुलिसकर्मी जिन पर अपराधियों से संबंध का शक था उनका प्रशासनिक आधार पर अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरण किया गया है। अहमद ने लिखा है कि और लोग ढूंढे जा रहे हैं। मंगलवार देर रात 10.43 बजे किए ट्वीट में जावीद ने उपरोक्त जानकारी दी।

41 IAS अधिकारी भी नपे
मंगलवार को ही योगी सरकार ने 41 आईएएस अफसरों का तबादला भी किया था। जिन 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उसमें लखनऊ एलडीए वीसी सत्येंद्र सिंह के अलावा इलाहाबाद के कमिश्नर भी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो बुधवार को मुख्यमंत्री बड़े पैमाने पर कई आईपीएस अधिकारियों के अलावा कई जिलों के जिलाधिकारियों का भी तबादला कर सकते हैं।

गोरखपुर में राजू रौतेला
इन तबादलों के बाद जहां बस्ती के नए जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह होंगे वहीं संतकबीरनगर (खलीलाबाद) की जिम्मेदारी मार्कण्डेय शाही को दी गई है। मुख्यमंत्री के गृहजनपद गोरखपुर की कमान राजू रौतेला को दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया थाऐसे में अब तक 61 IAS अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है। कई ऐसे बड़े अधिकारियों के नाम भी शामिल था जिन्हें सपा सरकार में अखिलेश यादव का करीबी माना जाता था।

सहगल भी गए
इसमें सबसे बड़ा नाम नवनीत सहगल का शामिल था, जिन्हें अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता था और वह तत्कालीन सरकार में मुख्य सचिव सूचना थे, इसके अलावा मुख्य मंत्री की मुक्य सचिव अनीता सिंह की भी छुट्टी कर दी गई थी और उनका तबादला कर दिया गया था, उनकी जगह अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री का मुख्य सचिव बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications