घर से खुशियां बांटने निकला था इकलौता बेटा, आई मौत की खबर, अगले महीने होनी थी शादी

बहराइच। बहराइच-लखनऊ हाइवे पर युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक घर से अपनी शादी का कार्ड बांटने निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक अपनी मां बाप का इकलौता बेटा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेलिया गांव निवासी संतोष कुमार उपाध्याय (22) पुत्र जय नारायण उपाध्याय बुधवार की सुबह बाइक से बहराइच आ रहा था। संतोष अभी मरौचा के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आई कार ने संतोष कुमार को ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही संतोष दूर जा गिरा और बुरी तरह जख्‍मी हो गया।

घर से खुशियां बांटने निकला था इकलौता बेटा, आई मौत की खबर, अगले महीने होनी थी शादी

घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचते ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फखरपुर एसओ ने कपिल देव चैधरी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

डोली से पहले उठी अर्थी

बहेलिया गांव निवासी संतोष कुमार की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। पिता जयनारायण व मां की हालत खराब हो गयी है। दोनों पछाड़े खाकर गिर रहे हैं। संतोष का 20 अप्रैल को तिलक समारोह था, जबकि 12 मई को शादी तय थी।

संतोष शादी का कार्ड बांटने के लिए शहर आ रहा था। लेकिन मरौचा के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी। संतोष कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। वहीं गांव में कोहराम की स्थिति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+