Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPTET: जानिए कब जारी होगी परीक्षा की उत्तर कुंजी, इस वेबसाइट पर देखें

इलाहाबाद। सूबे में रविवार को संपन्न हो रही यूपी-टीईटी यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित एक और महत्वपूर्ण तिथि आ गयी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से टीईटी प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी जारी करने की घोषणा कर दी गई है। 17 अक्तूबर को उत्तरकुंजी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in/ पर अपलोड हो जायेगी।

UPTET answer sheet will be released on 17 October

जानकारी देते हुये सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी सुत्ता सिंह ने बताया कि परीक्षा संपन्न होने के एक दिन बाद उत्तर कुंजी जारी होगी। दोनों पालियों के सभी अलग-अलग सेट की आंसर की अभ्यार्थी डाउनलोड कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि आज टीईटी 2017 की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई । यह पहली पाली की परीक्षा थी और 12.30 बजे खत्म हुई। कुल 570 परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि अपराह्न 2.30 से दूसरी पाली की परीक्षा 1064 परीक्षा केन्द्रों पर हुई। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ नकलविहीन परीक्षा कराने के लिये खूब कड़ाई की गयी। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वीडियोग्राफी केन्द्र साथ प्रश्नपत्र और ओएमआर उत्तर पत्रक खोले गए।

सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। अभी तक किसी जिला विद्यालय निरीक्षकों की रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि लगभग सवा लाख शिक्षामित्र भी प्राथमिक स्तर की परीक्षा में सम्मिलित हुये हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+