UPTET 2017: 25 अगस्त से करें आवेदन, 15 अक्टूबर को परीक्षा

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी ) 2017 की समय सारणी जारी कर दी गई है। 25 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। 13 स‍ितंबर तक आवेदन किये जा सकेंगे। जबकि 15 अक्टूबर परीक्षा होगी।

ऑनलाइन होगा आवेदन

ऑनलाइन होगा आवेदन

परीक्षा नियामक प्राधिकारी की सचिव सुत्ता सिंह ने बताया कि टीईटी के लिये ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य होंगे। विस्तृत कार्यक्रम की डिटेल आधिकारिक वेबसाइट (http://upbasiceduboard.gov.in) पर उपलब्ध है । यहां शैक्षिक अर्हता, आवेदन शुल्क आदि की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

25 अगस्त से शुरू होगा आवेदन

25 अगस्त से शुरू होगा आवेदन

टीईटी के लिये आवेदन कर रहे अभ्यर्थी इन जरूरी जानकारी को अवश्य समझ ले। जैसे कि आधिकारिक वेबसाइट पर 25 अगस्त दोपहर से ऑनलाइन रज‍िस्ट्रेशन शुरू होगा। 8 सितंबर की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन रज‍िस्ट्रेशन किया जा सकेगा। आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि-13 सितंबर है।

11 सितंबर तक होगा आवेदन

11 सितंबर तक होगा आवेदन

15 सितंबर की दोपहर से 19 सितंबर की शाम 6 बजे तक आवेदन में की गई त्रुटियों में नियमानुसार संशोधन होगा। इसके बाद आवेदन में कोई बदलाव नहीं हो सकेगा। जबकि ई-चालान द्वारा आवेदन शुल्क 26 अगस्त से ही जमा किये जा सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि-11 स‍ितंबर शाम 6 बजे तक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+