UPSC ने जारी किया 2018 का कैलेंडर: एक क्लिक में जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने वर्ष 2018 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है जिसमें आईएएस, एनडीए, सीडीएस, आईएफएस, आईईएस सहित कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा शामिल हैं।

इलाहाबाद। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने वर्ष 2018 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है जिसमें आईएएस, एनडीए, सीडीएस, आईएफएस, आईईएस सहित कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा शामिल हैं। हम आपके लिये लाये हैं यूपीएससी की पूरी डेटशीट। आप भी इन महत्वपूर्ण तिथियों को देखिये और आज ही से जुट जाइये तैयारी में। इस संबंध में और अधिक जानकारी व एग्जाम की डेटशीट डाउनलोड करने के लिये आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षा से जुड़ी कुछ खास बातें

परीक्षा से जुड़ी कुछ खास बातें

  • संघ लोक सेवा आयोग अपनी परीक्षाओ की तिथि पहले ही घोषित कर देता है। जिसके क्रम में इस बार भी 2018 के लिए UPSC ने एग्जाम कैलेंडर जारी किया है।
  • यूपीएससी ने अपने एग्जाम कैलेंडर में इस बार भी आवेदन की तिथि, एग्जाम की डेट और रिजल्ट की तारीख घोषित की है।
  • इस बार कई एग्जाम की आवेदन डेट इस साल (2017) की भी है। हालाँकि परीक्षा 2018 में ही होगी।
  • संघ लोक सेवा आयोग सिविल सर्विस एग्जाम के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस, एनडीए, सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का एग्जाम करवाता है।
  • चयन की प्रक्रिया, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार में पूर्ण होती है।
  • महत्वपूर्ण तिथियां वर्ष 2018 की

    महत्वपूर्ण तिथियां वर्ष 2018 की

    आईएएस: इस बार सिविल सेवा प्रारंभिक(आईएएस प्री) परीक्षा 3 जून 2018 और मुख्य परीक्षा 1 अक्टूबर से शुरू होकर 5 दिनों तक चलेगी।

    इंडियन फोरेस्ट सर्विस परीक्षा
    नोटिफिकेशन- 7 फरवरी 2018
    आवेदन- 6 मार्च तक
    भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 3 जून को होगी। जबकि मुख्य परीक्षा 2 दिसंबर से 15 दिन तक चलेगी।

    इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2018
    नोटिफिकेशन- 27 दिसंबर 2017
    आवेदन- 23 अक्टूबर तक
    प्रारंभिक परीक्षा- 7 जनवरी 2018
    मुख्य परीक्षा- 1 जुलाई

    सीडीएस परीक्षा 2018 (I)

    सीडीएस परीक्षा 2018 (I)

    नोटिफिकेशन- 8 नवंबर 2017
    आवेदन- 4 दिसंबर 2017 तक
    परीक्षा- 4 फरवरी 2018

    सीडीएस परीक्षा 2018 (II)
    आवेदन- 8 अगस्त से 3 सितंबर तक
    परीक्षा- 18 नवंबर

    सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2018
    नोटिफिकेशन- 6 दिसंबर 2017
    आवेदन- 29 दिसंबर 2017 तक
    परीक्षा- 4 मार्च 2018

    एनडीए परीक्षा 2018(I)
    नोटिफिकेशन- 10 जनवरी
    आवेदन- 5 फरवरी तक
    परीक्षा- 22 अप्रैल

    एनडीए परीक्षा 2018 (II)

    एनडीए परीक्षा 2018 (II)

    आवेदन- 6 जून से 2 जुलाई तक
    परीक्षा- 9 सितंबर

    सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2018
    आवेदन- 25 अप्रैल से 21 मई
    परीक्षा- 22 अगस्त

    संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2018
    आवेदन- 11 अप्रैल से 7 मई तक
    परीक्षा- 22 जुलाई

    आईईएस / आईएसएस / कंबाइन्ड जियो साइंटिस्ट एंड जियोलॉजिस्ट परीक्षा 2018
    आवेदन- 21 मार्च से 16 अप्रैल तक
    परीक्षा- 29 जून

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+