UPPSC: योगी सरकार का बड़ा फैसला, पीसीएस की परीक्षा में दो अतिरिक्त अवसर

आयोग की इस परीक्षा में आरक्षण वाली छूट पर नजर दौड़ाएं तो लगभग पूरी उम्र ही परीक्षा दी जा सकेगी। सबसे आश्चर्यजनक स्थित तो ये होगी कि दिव्यांग अभ्यार्थी 60 साल की उम्र में भी परीक्षा देंगे।

इलाहाबाद। योगी सरकार ने प्रतियोगी छात्रों के हित में अब तक का सबसे बड़ा फैसला लिया है। अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में छात्र-छात्राओं को दो अतिरिक्त अवसर मिलेगा। राज्य सरकार ने इस बाबत शासनादेश जारी कर दिया है। जल्द ही ये सर्कुलर लिखित तौर पर अमल में होगा और आयोग की अगली वैकेंसी में प्रभावी किया जाएगा। ये लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो CSAT से प्रभावित थे।

UPPSC: योगी सरकार का बड़ा फैसला, पीसीएस की परीक्षा में दो अतिरिक्त अवसर

योगी सरकार के इस फैसले से वे 2013 से 2016 के बीच ओवर एज हो गए छात्रों को पीसीएस की परीक्षा में शामिल होने के लिए दो अतिरिक्त अवसर दिए जाएंगे। इस निर्णय के बाद 60 हजार से ज्यादा प्रतियोगियों को सीधे-सीधे लाभ मिलेगा। इस फैसले का प्रतियोगी छात्रों ने जोरदार स्वागत किया है और इसे संघर्ष की जीत बताया है। बता दें कि CSAT की व्यवस्था पीसीएस परीक्षा 2012 से लागू की गई थी। प्रतियोगी छात्रों के जबरदस्त विरोध के बाद इसे दिसंबर 2015 में हटा लिया गया था। CSAT से ओवरएज हो गए छात्रों ने आईएएस की तर्ज पर पीसीएस में भी CSAT से प्रभावित प्रतियोगियों को दो अतिरिक्त अवसर दिए जाने के लिए आंदोलन छेड़ा था। जिसे अब जाकर योगी सरकार ने पूरा कर दिया।

UPPSC: योगी सरकार का बड़ा फैसला, पीसीएस की परीक्षा में दो अतिरिक्त अवसर

सामान्य वर्ग को 45 की उम्र तक मिलेगा मौका

बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली पीसीएस परीक्षा में शामिल होने की सामान्य अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। इस सीमा को पार करने के बाद प्रतियोगियों को मौका नहीं मिलता है। लेकिन अब योगी कैबिनेट के फैसले के बाद परिस्थितियां बदल गई हैं। जो अभ्यर्थी 2013 में ओवर एज हो गए हैं, अब उन्हें फिर से दो मौके मिलेंगे। यानी कि जिनकी आयु उस समय 40 हुई होगी अब वो चार साल बाद 44 साल के हो गए होंगे। अगर इसी वर्ष से उनके अतिरिक्त मौके को जोड़ा जाए तो 44 व 45 वर्ष की आयु में दोनों अवसर मिलेगा।

छूट वालों को 50 की उम्र तक मौका

आयोग की इस परीक्षा में आरक्षण वाली छूट पर नजर दौड़ाएं तो लगभग पूरी उम्र ही परीक्षा दी जा सकेगी। चूंकि आरक्षण नियमानुसार ओबीसी, एससी और एसटी अभ्यर्थी 45 वर्ष की आयु तक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जबकि सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलती है। ऐसे में इस वर्ग के जो अभ्यर्थी 2013 में ओवर एज हो गए, वो 50 वर्ष की आयु तक पीसीएस की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

दिव्यांग को 60 की उम्र तक मौका

सबसे आश्चर्यजनक स्थित तो ये होगी कि दिव्यांग अभ्यार्थी 60 साल की उम्र में भी परीक्षा देंगे। यानी आमतौर पर रिटायरमेंट के समय वो परीक्षा देंगे।
आयोग की परीक्षा में अभी तक दिव्यांग अभ्यर्थी 55 वर्ष की आयु तक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। दो अतिरिक्त अवसर मिलने पर 2013 में उम्र सीमा पार कर चुके दिव्यांग अभ्यर्थी 60 वर्ष की आयु तक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

टलेगी परीक्षा!

27 अप्रैल को आयोग पीसीएस-प्री परीक्षा कराने जा रहा है। लेकिन 300 पद की इस परीक्षा का अब योगी कैबिनेट के फैसले के बाद टलना तय है। आयोग फिर से नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस परीक्षा में 4.57 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+