UPPSC:PCS भर्ती में बड़ा बदलाव, अब होगा सिर्फ 100 नंबर का इंटरव्यू
Recommended Video

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस भर्ती में बड़ा बदलाव हुआ है। पीसीएस के इंटरव्यू में मिलने वाले नंबर का पूर्णांक आधा कर दिया गया है। अब पीसीएस का इंटरव्यू सिर्फ 100 अंक का होगा। पहले इंटरव्यू में 200 अंकों का होता था, लेकिन इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए अंको की घटोत्तरी कर दी गई है। यूपी की योगी कैबिनेट ने इस बाबत मंजूरी दे दी है और अब पीसीएस की नई भर्ती में यह बदली हुई अंक व्यवस्था लागू होगी।

क्यों किया गया बदलाव
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस भर्ती को लेकर लंबे समय से धांधली की शिकायत होती रही है। अभ्यार्थियों ने हमेशा ही आरोप लगाए कि अपने कनीज व जुगाड़ वाले कैंडीडेट को इंटरव्यू में अधिक नंबर दे दिए जाते हैं। जिससे वह मेरिट में उपर चले जाते हैं जबकि पहले से ऊपर रहने वाले अभ्यार्थी इंटरव्यू में कम नंबर दिए जाने से पिछड़ जाते हैं। सरकार ने अब इसी समस्या का हल निकालते हुए इंटरव्यू के नंबर आधे कर दिए हैं जिससे अब किसी को ज्यादा नंबर देने की प्रवृति पर अंकुश लगेगा। फिलहाल नई व्यवस्था के तहत अब पीसीएस परीक्षा में पहले लिखित और इंटरव्यू मिलाकर 1600 अंक का पूर्णांक होगा। इसमे लिखित परीक्षा के 1500 अंक होंगे।
ये भी पढ़ें- पत्रकार व आरएसएस कार्यकर्ता राजेश मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications