UPPSC : 1140 पदों वाली चिकित्साधिकारी भर्ती प्रक्रिया शुरू, 30 सितंबर को होगा परीक्षा

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों की 1140 पदों वाली बंपर वैकेंसी का सेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा 30 सितंबर 2018 को होगी। परीक्षा इलाहाबाद व लखनऊ में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के 544 व होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 596 पद हैं।

UPPSC : 1140 पदों वाली चिकित्साधिकारी भर्ती प्रक्रिया शुरू, 30 सितंबर को होगा परीक्षा

गौरतलब है कि 25 मई 2018 को इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ था और अब इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा की डेट घोषित कर दी गई है। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि अभ्यार्थी भर्ती से संबंधित पूरी डिटेल परीक्षा से संबंधित पूरे कार्यक्रम की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं। वहां आयोग द्वारा इसकी विस्तृत विज्ञप्ति जारी की गई है।

इस तरह होगी परीक्षा
राजकीय आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों की 1140 पदों वाली इस भर्ती की परीक्षा 30 सितंबर रविवार को दो पालियों में होगी। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी पद के लिए पहली पाली में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। जबकि होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी पद के लिए दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की (बहुविकल्पीय प्रश्न) होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिये एक अंक मिलेगा। जबकि गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा। यहां अभ्यर्थी इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि 150 प्रश्नों में 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान के भी होंगे। जबकि अन्य प्रश्न संबंधित क्षेत्र के होंगे ।

यहां देखें पूरी जानकारी
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी व आयोग द्वारा जारी पाठ्यक्रम को देखने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। यहां इनफार्मेशन बुलेटिन में पहले व दूसरे नंबर पर नए लिंक जारी किए गए हैं। जिसमें पहला लिंक आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी व दूसरा लिंक होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी से संबंधित है। यहां पाठ्यक्रम की भी पूरी जानकारी दी गई है। आप नीचे दिए गए हैं दोनों लिंक का इस्तेमाल कर पूरी जानकारी देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+