यूपी कॉस्टेबल परीक्षा से पहले पुलिस ने दबोचा बड़ा नकलची गैंग, 5-5 लाख रुपए में हुई थी डील
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज होने वाली कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले पुलिस ने नकलची गैंग का बड़ा भांडाफोड़ किया है। इलाहाबाद में तीन नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नकल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद हुई है। ये सभी लोग यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित होने वाली कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन पेपर से पहले ही पुलिस ने इन लोगों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

इलाहाबाद के एसएसपी नितिन तिवारी ने तीनों की गिरफ्तारी के बाद बताया कि इन लोगों ने परीक्षा में नकल की पूरी फुल प्रूफ योजना बनाई थी। इन लोगों की योजना थी कि जैसे ही पेपर इनके पास आएगा ये लोग पेपर की तस्वीर को तुरंत सॉल्वर के पास भेजेंगे, इसके बाद सॉल्वर इन्हें खुफिया माइक के जरिए इन सवालों का जवाब देगा। जानकारी के अनुसार इन लोगों ने हर उम्मीदवार से तकरीबन 5-5 लाख रुपए लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications