UPPSC ने एलटी ग्रेड टीचर भर्ती से पहले बदले 6 परीक्षा केंद्र, चार का पता किया चेंज

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड टीचर भर्ती में दो-दो एडमिट कार्ड जारी होने के कारनामे के बाद अब परीक्षा केंद्र बदले जाने की सूचना आधिकारिक तौर पर जारी की गई है। परीक्षा से महज दो दिन पहले 6 परीक्षा केंद्र बदल दिए गए हैं। जबकि 4 परीक्षा केंद्र का पता चेंज किया गया है। फिलहाल परीक्षा केंद्र बदले जाने से अभ्यर्थी परेशान हैं। आयोग ने परीक्षा केन्द्र बदलने का कारण एक ही परीक्षा केंद्र पर मानक से अधिक अभ्यर्थियों का होना बताया है।

UPPSC changed the examination center before the LT grade teacher recruitment

आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि 6 परीक्षा केंद्र को बदला गया है। जबकि 4 परीक्षा केंद्र के पते संशोधित किए गए हैं। जिसकी आधिकारिक सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

परीक्षा पर उठने लगे सवाल
उत्तर प्रदेश की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के एग्जाम से पहले विवादों की झडी लगने के बाद एक बार फिर आयोग पर सवाल उठने लगे हैं। एग्जाम सेंटर बहुत दूर बनाये जाने को लेकर आयोग पहले ही आलोचना का सामना कर रहा था। ऐसे में परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र बदलने और डबल एडमिट कार्ड ने आयोग की जमकर किरकिरी कराई है।

समस्या की वजह
आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में अब सामने आ रही समस्याओ का कारण आयोग की आवेदन प्रक्रिया रही। दरअसल आयोग ने आवेदन के समय परीक्षा केंद्र का आप्शन नहीं दिया था। अभ्यर्थियों को आटोमेटिक रूप से केंद्र निर्धारित करने की प्रक्रिया अपनाई गई और इसी चक्कर में अब एडमिट कार्ड जारी होने के साथ किरकिरी का दौर शुरू हो गया है।

1760 केंद्रों पर 29 जुलाई को होगी परीक्षा
प्रदेश के 39 जिलों में 1760 केंद्रों पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 29 जुलाई को है होनी है और इस भर्ती के लिए 7.63 लाख अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड जारी किया गया हैं। जबकि हाईकोर्ट के आदेश के बाद 156 याचियों को प्रवेश पत्र हाथों हाथ देने के लिए आयोग ने अपने इलाहाबाद स्थित दफ्तर बुलाया है।

यहां हुआ बदलाव
परीक्षा से पहले बदले गए सेंटर में उन्नाव, मथुरा, फैजाबाद के एक-एक और आगरा के तीन परीक्षा केंद्र शामिल हैं। जबकि चार केन्द्रों के पते में संशोधन किया गया है। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि एक ही परीक्षा केंद्र पर मानक से अधिक अभ्यर्थी के होने चलते परीक्षा केंद्र बदला गया है। जिसमे लखनऊ, फतेहपुर, मथुरा, फैजाबाद जिले में एक-एक केंद्र बदला गया है, वहीं आगरा और उन्नाव जिले में तीन-तीन केंद्रों में बदलाव हुआ है। इस बावत परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की ओर से बदले परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जो वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+