UPPCS Final Result 2022 : यूपीपीसीएस का अंतिम परिणाम घोषित, आगरा की दिव्या सिकरवार बनीं टॉपर
UPPCS Final Result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

UPPCS Final Result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) ने पीसीएस 2022 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया है। टॉप 10 में आठ लड़कियों ने बाजी मारी है। आप अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं।
टॉप 10 में आठ महिलाएं, दो पुरुष
UPPCS के अंतिम परिणाम में टॉप 10 में आठ महिलाएं, दो पुरुष हैं। जबकि Top 20 में 12 महिलाएं, आठ पुरुष हैं। SDM के तौर पर 19 महिलाएं और 20 पुरुष अधिकारी चुने गए हैं। जबकि Dy. SP के पद पर 26 महिलाएं और 67 पुरुष अधिकारियों का चयन हुआ है। कुल सफल 364 अभ्यर्थियों में 110 महिलाएं, 254 पुरुष हैं।
आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया
यूपीपीसीएस में आगरा की दिव्या सिकरवार (Divya Sikarwar) ने टॉप किया है वहीं दूसरा स्थान प्रतीक्षा पांडेय (Pratiksha Pandey) को मिला है। तीसरा स्थान नम्रता सिंह (Namrata Singh) को मिला है। चौथा आकांक्षा गुप्ता को मिला है।
यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट (UPPCS Final Result 2022)
UPPCS Topper List
UPPSC PCS 2022 फाइनल रिजल्ट ऐसे करें चेक
1. UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2.रिजल्ट सेक्शन में जाएं और होम पेज पर उपलब्ध UPPSC PCS Mains Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3.एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे।
4.रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
5.आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कुल 5311 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे
UPPCS की पीसीएस मुख्य परीक्षा में कुल 5311 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनमें से 1070 उम्मीदवारों ने यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा पास की थी और वे साक्षात्कार के दौर में शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications