UPPCS 2022 Result: मिलिए सल्तनत परवीन से जिनके पिता चलाते हैं जनरल स्टोर, अब बनीं SDM

उत्तर प्रदेश लोकसभा आयोग ने पहली बार सात महीने के भीतर ही वर्ष 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें सबसे अधिक लखनऊ के 40 अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें सल्तनत परवीन भी हैं जो 6वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बनी हैं।

योगी आदित्यनाथ

Sultanat Parveen Topper UPPCS 2022: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPCS) ने साल 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की तरफ से जारी की गई 364 अभ्यर्थियों की सूची में सबसे ज्यादा 40 लखनऊ के हैं। इसमें से दो बच्चियों प्रतीक्षा पांडेय और सल्तनत परवीन को टॉप 10 में जगह मिली है। लखनऊ की रहने वाली परवीन ने भी शहर का नाम रौशन किया है और उन्हें 6वीं रैंक हासिल हुई है। उनका चयन एसडीएम पद पर हुआ है। सल्तनत कहती हैं कि चौथे प्रयास में यह सफलता मिलना यह दर्शाता है कि अभ्यर्थियों को पहले या दूसरे प्रयास में असफल रहने पर निराश नहीं होना चाहिए बल्कि दोगुने मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

सल्तनत परवीन को चौथे प्रयास में मिली सफलता

सलतनत परवीन ने बताया कि UPPCS की परीक्षा में तीन बार असफल हो चुकी थी। यह मेरा चौथा प्रयास था। उम्मीद थी कि इस बार सफलता मिलेगी लेकिन टॉप 10 में जगह को लेकर निश्चिंत नहीं थी। परीक्षा को पास करने में पूरे परिवार का सहयोग मिला। तैयारी करते समय कभी इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि कितने घंटे पढ़ाई की। घंटे गिनने से कुछ नहीं होता बल्कि कम पढ़ें और ठोस पढ़ेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

बॉलीवाल का नेशनल प्लेयर रही हैं परवीन

सल्तनत कम्प्यूटर साइंस से स्नातक किया है। हाइस्कूल में 86 और इंटरमीडिएट में 70 फीसदी अंक अर्जित किए थे। इनके पिता मोहम्मद शमीम जनरल स्टोर चलाते हैं। सलतन बॉलीवाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। अब आगे उनकी नजर भविष्य पर है। वह कहती हैं कि जीवन में सफलता उन्हीं को मिलती है जो पूरी लगन से इस काम को करते हैं। पढ़ाई करते समय मोबाइल के जरिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम से कम करें।

यूपीपीएससी

सात महीने में यूपीपीएससी ने घोषित किया रिजल्ट

यूपी लोकसेवा आयोग ने वर्ष 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। यूपी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब आयोग ने सात महीने के भीतर ही परिक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में भी ऐसा पहली बार हो रहा है कि यूपी के 67 जिलों के प्रत्याशी सफल हुए हैं। इसमें भी लखनऊ के सबसे ज्यादा 40 अभ्यर्थियों को इस सूची में जगह मिली है। इसी सूची में सल्तनत परवीन भी हैं जिनको 6वीं रैंक मिली है।

यूपीपीएससी में दिव्या सिकरवार को मिला है पहली रैंक

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) ने पीसीएस 2022 का अंतिम चयन परिणाम घोषित शुक्रवार देर शाम को घोषित कर दिया था। इसमें आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया है। टॉप 10 में आठ लड़कियों ने बाजी मारी है। आप अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं।

यूपीपीएससी की टॉप 10 में आठ महिलाएं शामिल

टॉप 10 में आठ महिलाएं, दो पुरुष UPPCS के अंतिम परिणाम में टॉप 10 में आठ महिलाएं, दो पुरुष हैं। जबकि Top 20 में 12 महिलाएं, आठ पुरुष हैं। SDM के तौर पर 19 महिलाएं और 20 पुरुष अधिकारी चुने गए हैं। जबकि Dy. SP के पद पर 26 महिलाएं और 67 पुरुष अधिकारियों का चयन हुआ है। कुल सफल 364 अभ्यर्थियों में 110 महिलाएं, 254 पुरुष हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+