UP Board Exam Admit Card: 52 लाख छात्रों की धड़कनें तेज! इस तारीख को आने वाला है एडमिट कार्ड, चेक करें अपडेट
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड के 52 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अपनी हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) परीक्षाओं के लिए 'प्रवेश पत्र' का काउंटडाउन शुरू कर चुका है।
ताजा अपडेट के मुताबिक, फरवरी 2026 के पहले हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड परीक्षाओं की रणभेरी बजते ही अब सारा फोकस स्कूलों को मिलने वाले आधिकारिक हॉल टिकट पर है, जिसे छात्र अपने संस्थान से प्राप्त कर सकेंगे।

UP Board Exam: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
यूपी बोर्ड के एडमिट कार्ड सीधे छात्रों द्वारा डाउनलोड नहीं किए जा सकेंगे। परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड होने के बाद, संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य अपनी विशिष्ट लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके इन्हें डाउनलोड करेंगे। इसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा एडमिट कार्ड पर मोहर और हस्ताक्षर कर छात्रों को वितरित किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड के लिए अपने स्कूल के संपर्क में रहें।
UP Board 2026: परीक्षा तिथियां और पाली का समय
इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों (Shifts) में किया जाएगा।
- प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 08:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी
- दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक निर्धारित है।
- परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने का सुझाव दिया गया है।
UP Board Exam Admit Card: 52 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या काफी बड़ी है। कुल 52,30,297 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें हाईस्कूल (10वीं) के कुल 27,50,945 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 14,38,683 छात्र और 13,12,263 छात्राएं शामिल हैं।
वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा के लिए कुल 24,79,352 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। सरकार ने इन सभी परीक्षार्थियों के लिए सुरक्षा और नकल विहीन परीक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अनिवार्य नियम और दस्तावेज
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। छात्रों के लिए यह अनिवार्य है कि वे एडमिट कार्ड के साथ अपने आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी (छायाप्रति) भी साथ रखें। एडमिट कार्ड मिलते ही छात्र अपना नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और फोटो जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को भली-भांति जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत स्कूल प्रबंधन को सूचित करें।












Click it and Unblock the Notifications