नए विधायकों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया खास मंत्र

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों से कहा कि मतदाताओं को बहुत लम्बे भाषण नहीं देने चाहिए, अच्छे भाषण देने ही नहीं सुनने भी चाहिए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में नए विधायकों से मिले। इस दौरान उन्होंने नए विधायकों को संबोधित करते हुए कई अहम मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि संसद हमें कर्तव्य के प्रति आगाह करती है। लोकसभा में 120 प्रतिशत काम हुआ। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के अनुभव का लाभ मिलेगा।

नए विधायकों से बोले सीएम योगी, जनता को झूठे आश्वासन नहीं दें

संसद हमें कर्तव्य के प्रति आगाह करती है: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि विधायकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि संसद हमें कर्तव्य के प्रति आगाह करती है। लोकसभा अध्यक्ष के अनुभव का हमें फायदा मिलेगा। उत्तर प्रदेश को इस प्रकार के अनुभव की जरूरत है। नए विधानसभा का संचालन अच्छे से हो, 90 दिनों तक सदन चले जिससे प्रदेश के थाने ठीक से चलें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि सदन में होंगे तो थानेदार सही से काम करेंगे। उन्हें मुद्दे सदन में उठने का डर बना रहेगा।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव जीतकर नेता बनने की गलतफहमी हो जाती है। वर्षों हमारी हार पर कांग्रेसियों ने हमारे घर के आगे ढोल बजाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदाताओं को बहुत लम्बे भाषण नहीं देना चाहिए, अच्छे भाषण देना ही नहीं सुनना भी चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सबकुछ होना चाहिए, सिनेमा भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता मार्गदर्शक और विधायक सेवक होता है। विधायकों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि झूठे आश्वासन नहीं दें और न झूठ बोलना भी सीखें। उन्होंने कहा कि इंसेफ्लाइटिस के मुद्दे पर लोकसभा में अपनी बात रखी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने काफी मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+