School Holiday In UP 2025: यूपी के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, कब से कब तक बंद रहेंगे विद्यालय?
Uttar Pradesh School Holiday 2025: उत्तर भारत में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित कई राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। छात्र बेसब्री से विंटर वेकेशन का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कई स्कूलों में प्री-बोर्ड और अर्धवार्षिक परीक्षाएं (Half-yearly exams) चल रही हैं। इस बीच, सर्दियों की छुट्टियों को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 20 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2025 तक विंटर वेकेशन रहेगा, जिससे कुल 12 दिनों की छुट्टी मिलेगी। विद्यार्थियों को इस दौरान 7, 14, 21 और 28 दिसंबर को पड़ने वाले रविवार के साथ-साथ 25 दिसंबर को क्रिसमस की अतिरिक्त छुट्टी भी मिलेगी।

UP School Holiday 2025: : छुट्टियों को आगे बढ़ाने पर भी हो सकता है निर्णय
31 दिसंबर के बाद ठंड की स्थिति को देखते हुए, जिलाधिकारी छुट्टियों को आगे बढ़ाने पर निर्णय ले सकते हैं। स्कूलों द्वारा अभिभावकों को सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। वहीं, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के स्कूलों के लिए अभी तक कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन अनुमान है कि यहां अवकाश 10 से 15 दिनों का होगा।
दिल्ली-एनसीआर के स्कूल क्रिसमस (25 दिसंबर) या नव वर्ष से ठीक पहले 31 दिसंबर तक बंद हो सकते हैं। इन स्कूलों के जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में खुलने की संभावना है। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के शीतकालीन क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड, कोहरे और बर्फबारी के कारण स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
जम्मू-कश्मीर में 8 से 14 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा, पूरे दिसंबर माह के लिए सभी प्री-प्राइमरी और कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में प्री-प्राइमरी स्कूल 26 नवंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक बंद रहेंगे। कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए 1 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक अवकाश रहेगा। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों में 11 दिसंबर, 2025 से 22 फरवरी, 2026 तक छुट्टियां रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications