UP Weather: फिर बदलेगा मौसम, जानें अगले 7 दिन का वेदर अपडेट, IMD ने क्या जारी किया अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और रात में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं गलन के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। ठंड के चलते सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और जानवरों को हो रही है।

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों में ठंड में और इजाफा देखने को मिल सकता है। आईएमडी की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक 21 और 22 दिसंबर को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

UP Weather will change

आईएमडी द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा में 6.2 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 6.4 डिग्री सेल्सियस झांसी में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी गलन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद पूरवा हवाओं की रफ्तार कम हो जाएगी। इसके अलावा उत्तर पश्चिम से हवाएं चलेंगी। इन हवाओं के चलते तापमान में फिर से गिरावट होगी। राहत की बात है कि कोर काम होगा हालांकि गलन बढ़ जाएगी।

वाराणसी में 10:00 बजे दिखाई दिया कोहरा

वाराणसी में शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला जो 10:00 तक छाया रहा। बात करें वाराणसी के बीते 7 दिनों के मौसम की तो 22 दिसंबर तक वाराणसी के मौसम में कुछ खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि 22 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी। यही हाल गोरखपुर में देखने को मिलेगा।

आगरा, बरेली और मेरठ में बढ़ेगी ठंड

इसी तरह आगरा, बरेली और मेरठ के मौसम की बात करें तो अन्य जनपदों में तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, लगातार पड़ रही करके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। अगले सप्ताह तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और गलन बढ़ेगा।

इन जनपदों में दिखेगा घना कोहरा

मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार आगामी 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+