अगले दो घंटों में यूपी के इन जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश के आसार, 27 जून तक जारी किया अलर्ट
लखनऊ।
भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि दो घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम के खराब होने के आसार हैं। यानी, अगले दो घंटों में लोगों को गर्भी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, कानपुर, लखनऊ, हरदोई, संत रविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, रायबरेली और इसके आसपास के इलाकों में तेज आंधी आ सकती है और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है। दरअसल, दक्षिणी-पश्चिमी मानसून उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

लोगों को सर्तक रहने की चेतावनी की जा रही है जारी
मानसून का इंतजार पिछले कई दिनों से मौसम वैज्ञानिकों के साथ किसान व आम जनता इंतजार कर रहे थे। कुछ ही घंटों बाद यह इंतजार खत्म होने को है। भारतीय मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर समेत 16 जिलों के अलावा आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान लगाया है। बता दें कि 15 जून से मानसून आने के बाद लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून प्रदेश के अधिकतर इलाकों तक पहुंच गया है और जल्द ही बाकी बचे हिस्सों में भी सक्रिय हो जाएगा। ऐसे में नदी-नाले भील ऊफन गए हैं। लोगों को लगातार सतर्क रहने की चेतावनी जारी की जा रही है।

रौद रुप देखने को मिला
25 जून, दिन गुरुवार को देवरिया और कुशीनगर समेत कई जिलों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला। यहां आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश से करीब 24 लोगों की मौत हो गई थी। सबसे ज्यादा मौत देवरिया जिले में हुई। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 9 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शोक जताया है। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवारों की मदद करने के लिए कहा है।

मौसम विभाग जारी कर चुका है ऑरेंज अलर्ट
वहीं, मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त का कहना है कि राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में मानसून से पहले की बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। बता दें कि मौसम विभाग पहले ही 26, 27 और 28 जून को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी होने की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि अगले एक हफ्ते में पूरे प्रदेश में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

खेतों के लिए यह बारिश हो रही है सोना साबित
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. सीपी श्रीवास्तव बताते हैं कि खेतों के लिए यह बारिश सोना साबित हो रही है। वजह यह है कि किसानों को धान की रोपाई के लिए सिंचाई करनी पड़ती थी, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश से खेतों में नमी बरकरार है। पर्याप्त नमी होने के कारण धान की रोपाई के लिए पानी नहीं लगाना पड़ रहा है। वहीं बिजली की भी बचत हो रही है। कहना गलत नहीं होगा कि कुदरत अन्नदाता पर मेहरबान है।












Click it and Unblock the Notifications