UP Weather Update: 2 दिनों तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, किसानों के लिए फायदेमंद होगी ये बारिश
लखनऊ, 16 सितंबर: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। हालांकि मौसम विज्ञानी इस बारिश को लौटते मानसून की बारिश बता रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश में बना विक्षोभ यूपी के लगभग अधिकांश जिलों में अपना असर दिखा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अब दो दिनों तक मौसम का रुख यही बना रहेगा। दरअसल यूपी के कई जिलों में सूखे की स्थिति बनी हुई है और ये बारिश पूर्वांचल समेत अन्य इलाकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी जारी की है। राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना है।
मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा, "उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे उत्तर मध्य प्रदेश में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है जिससे यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है।" उन्होंने कहा कि शनिवार तक बारिश की संभावना है।
गुरुवार शाम 5.30 बजे तक राज्य की राजधानी में 11.9 मिमी बारिश हुई। गोरखपुर में अधिकतम 32.2 मिमी, बहराइच में 30.5 मिमी, हरदोई में 28 मिमी, सुल्तानपुर और गाज़ीपुर में 20.4 मिमी, उरई में 20 मिमी, मुजफ्फरनगर में 14.4 मिमी और वाराणसी में 13.2 मिमी बारिश हुई।
राज्य की राजधानी में बारिश के कारण पार्क रोड, मकबूलगंज, इंदिरा नगर, आलमबाग और पुराने शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया. गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद और श्रीराम रोड पर सड़क और गड्ढे खोदने से राहगीरों का जीना दूभर हो गया।
दरसअल, उत्तर प्रदेश में इस बार कई जिले ऐसे हैं जहां औसत से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश की कमी का आंकलन करने में योगी सरकार के अफसर और मंत्री भी जुटे हुए हैं। शासन में बैठे अधिकारियों का दावा है कि अभी फिलहाल यूपी के जिलों में बारिश की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए एक आकस्मिक योजना तैयार रखने का निर्देश दिया है। सूत्रों की माने बारिश की वजह से सूखे स्थिति को लेकर जिलेवार रिपोर्ट तलब की गई है जो केंद्र सरकार को भी भेजी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications