UP Weather Update: 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई से 5 दिनों तक बरसेंगे बदरा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत यूपी के दो दर्जन जिलों में 9 जुलाई से बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Rain Alert in UP: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में रविवार से बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक पूरे यूपी में बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अधिकारी मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी यूपी के 7 जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और संभल में भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार 16 जिलों में झमाझम बारिश और 32 जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मानसून की चाल बदलने से यूपी में पूर्वा हवाएं चल रही हैं।
पाकिस्तान ओर जम्मू कश्मीर के उपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया हे। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी मानसून तेजी के साथ उत्तरी हिमालय की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में यूपी के तराई क्षेत्रों में बाढ़ आने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के दावे के मुताबिक, 9 जुलाई के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं यूपी में 24 घंटों के दौरान मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहा और यूपी के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications