UP Weather Alert: लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में बारिश की संभावना, वज्रपात व आंधी के साथ बरसात का अलर्ट

UP weather: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पछुआ हवाओं की जगह अब पुरवा ने दस्तक दी है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को सुबह से ही हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल मंडराते नजर आएंगे। वहीं, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, हालांकि गर्मी से बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है।

UP weather

चार दिन पहले उत्तर भारत में दाखिल हुआ पश्चिमी विक्षोभ अभी भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय है। पुरवा हवाओं की नमी से इसे और ऊर्जा मिल रही है, जिससे आने वाले 48 घंटों में इसका असर और ज्यादा दिख सकता है।

कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज

राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि यहां बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। वहीं, सहारनपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों से पश्चिमी यूपी में इसका असर शुरू हो सकता है।

इसके बाद धीरे-धीरे यह सिस्टम पूर्वी यूपी और बिहार की सीमा से लगे जिलों तक पहुंचेगा। तराई और पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने वाराणसी, मिर्जापुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, जौनपुर, भदोही, चंदौली, गाजीपुर और सोनभद्र में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार जताए हैं। इन इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा है। इससे साफ है कि रात में उमस और गर्मी ज्यादा महसूस की जा रही है।

बुलंदशहर और फतेहपुर जैसे जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में रातें अभी भी अपेक्षाकृत गर्म बनी हुई हैं।

कई जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 और 19 अप्रैल को पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, बरेली, मेरठ और झांसी शामिल हैं।

कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम अचानक बदल सकता है। खासकर रात के समय में अधिक गर्मी और उमस से लोग परेशान हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+