UP Weather News: अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी सहित यूपी के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, जानिए कब मिलेगी राहत?
Heavy Rain Alert In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भी भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है। 30 से अधिक जिलों के लिए यह चेतावनी है। आगामी कुछ दिनों तक बारिश का क्रम बना रहेगा। आइए जानते हैं प्रदेश के मौसम का हाल।
इन जिलों में आज होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के जिन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी किए हैं उनमें अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, गोंडा, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर,बलिया, आजमगढ़, मऊ, संतकबीर नगर, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, अंबेडकर नगर शामिल हैं।

इसके साथ ही देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर में भी बादल छाए रहेंगे। बारिश होगी।
बारिश की वजह
दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी 19 सितंबर तक बारिश होगी। इसके बाद बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। दरअसल, निचले क्षोभमंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का पश्चिमी हवाओं के साथ टकराव हो रहा है। जो बारिश की वजह है।












Click it and Unblock the Notifications