UP Weather Update: पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश के आसार, ये है मौसम विभाग का अलर्ट
UP Weather Update: मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह के अंत में रात के तापमान में गिरावट की उम्मीद है। इसके बाद लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कुछ जिलों में बदली का असर दिखाई दे रहा है और हल्की बंदाबांदी भी दर्ज की जा रही है। हालांकि शनिवार को लखनऊ समेत कई जिलों का मौसम पूरी तरह से साफ है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है जिससे पारे में गिरावट आएगी।
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह के अंत में रात के तापमान में गिरावट की उम्मीद है। इसके बाद रविवार और सोमवार को पश्चिम और लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
Recommended Video

मौसम विभाग ने लखनऊ में शनिवार को सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21- और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20.6 और 13.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, मुजफ्फरनगर में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ में न्यूनतम तापमान 7.3, अलीगढ़ व उरई में 7.4, आगरा में 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा।












Click it and Unblock the Notifications